India News (इंडिया न्यूज)Pappu Yadav: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देश पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विदेश नीति पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत का एक द्वीप श्रीलंका को दान कर दिया था और राजीव गांधी ने श्रीलंका में आग लगवाकर भारत और श्रीलंका के रिश्ते खराब कर दिए। बीजेपी नेता ने नेपाल और म्यांमार को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब बुधवार(21 मई) को निशिकांत दुबे के बयान पर पप्पू यादव ने तीखा हमला बोला है।

स्पेस में मिला ‘रहस्यमय बैक्टीरिया’, वैज्ञानिकों में दहशत! एक बाद फिर चीन का नाम आया सामने

यह बयान देश विरोधी है- पप्पू यादव Pappu Yadav

निशिकांत दुबे के इस बयान पर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने कहा कि यह बयान देश विरोधी है। उनकी बातें पाकिस्तानी गद्दारों जैसी हैं। पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वह निशिकांत दुबे के बयान से सहमत है? आगे उन्होंने मांग की कि अगर सरकार बीजेपी नेता के बातों से सहमत नहीं है तो उनकी (निशिकांत दुबे) संसद सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए और उन्हें अरेस्ट कर लेना चाहिए।

पप्पू यादव ने पोस्ट किया, “इनसे बड़ा देशद्रोही कौन है? ये पाकिस्तानी गद्दारों के बेटों की भाषा बोल रहे हैं- भारत ने श्रीलंका में आग लगाई! क्या भारत सरकार इनसे सहमत है? अगर नहीं, तो भारत सरकार को इनकी संसद की सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए और इन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाल देना चाहिए। देश के दूरदर्शी प्रधानमंत्री राजीव जी को बदनाम करने वालों का मुंह काला कर देंगे।”

क्या था निशिकांत दुबे का पोस्ट?

दरअसल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पोस्ट करके देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने पोस्ट किया है, “माता इंदिरा जी ने भारत का द्वीप श्रीलंका को दान कर दिया, बेटे राजीव जी ने लंका में आग लगाकर रिश्ते खराब कर लिए। नेपाल ने सोनिया जी का सम्मान नहीं किया, तो नेपाल अनाज के लिए भी मोहताज हो गया, जिसके कारण चीन नेपाल में घुस आया।” उन्होंने यह भी कहा कि “87 की म्यांमार यात्रा लोकतंत्र के लिए घातक साबित हुई। म्यांमार के लोग भारत आए, आज भी उत्तर पूर्व के कुछ राज्य पीड़ित हैं। भारत के लिए हर तरफ से परेशानियां क्यों हैं और मोदी जी क्या कर रहे हैं? जनता सब जानती है।” निशिकांत दुबे के इस बयान को कांग्रेस के लोगों ने पूरी तरह गलत करार दिया है।

ISI भारत में हनी ट्रैप के जरिए लगा रहा घात, हुई ‘मैडम X’ की एंट्री, जिसके हुस्न के जाल में फंसे कई युवा