India News (इंडिया न्यूज),Bihar News: गया जंक्शन से एक बड़ी खबर सामने निकलकर आई है। आपको बता दें कि  AC कोच का दरवाजा नहीं खुला तो महाकुंभ जा रहे तीर्थयात्रियों ने आक्रोशित होकर कोच के शीशे तोड़ दिया। कुछ देर के लिए गया जंक्शन पर अफरातफरी मच गई। हालांकि रेल प्रशासन ने खुद देर के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार  मंगलवार की सुबह गया जंक्शन पर कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है। महाकुम्भ जाने वाले तीर्थ यात्रियों ने ट्रेन के AC कोच के शीशे तोड़ दिया। प्रयागराज को जाने के लिए काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों की भीड़ गया रेलवे स्टेशन पर थी। इसी दौरान कालका मेल सुबह गया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन पहुंचने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ कालका मेल में चढ़ने लगे। इस क्रम में  AC कोच का दरवाजा नहीं खुला। जिसके वजह से यात्रियों में आक्रोशित हो गए।

जमकर हंगामा किया

आपको बता दें कि गया रेलवे स्टेशन पर कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी। उक्त ट्रेन से काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज जाना था। उस दौरान ट्रेन का दरवाजा नहीं खुल रहा था। ट्रेन का दरवाजा नहीं खुला तो यात्री काफी आक्रोशित हो गए। उसके बाद तीर्थयात्रियों ने ट्रेन पर पत्थर चलाना शुरू कर दिए। पत्थरबाजी में कालका मेल एक्सप्रेस ट्रेन के AC  कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। वही इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया।