India News (इंडिया न्यूज), Patna Airport Schedule: पटना एयरपोर्ट को लेकर नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नए शेड्यूल की रिपोर्ट के अनुसार, हर दिन 86 विमान उड़ान भरेंगे, जो पहले के 78 विमानों से 8 अधिक हैं, तो वहीं देवघर के लिए कोई नई उड़ान को लेकर कोई जानकारी सूची में शामिल नहीं की गई है।

नीतीश सरकार के सामने फिर नहीं चली! बजट का सबसे ज्यादा हिस्सा JDU के खाते में, BJP को मिला सिर्फ 25%, शिक्षा पर रहा सबसे ज्यादा फोकस

पहली और आखिरी उड़ान का शेड्यूल

– पहली आगमन उड़ान: सुबह 7:10 बजे इंडिगो की उड़ान कोलकाता से पटना पहुंचेगी।
– पहली प्रस्थान उड़ान: सुबह 7:30 बजे पटना से कोलकाता के लिए रवाना होगी।
– आखिरी उड़ान: रात 10:40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
– आखिरी उड़ान- रात 11:25 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।

प्रमुख फ्लाइट्स और उनके समय

– 6E 7085/7086: कोलकाता-पटना-कोलकाता (सुबह 7:10–सुबह 7:30)
– 6E 6394/6394: चंडीगढ़-पटना-भुवनेश्वर (सुबह 9:10–सुबह 9:45)
– SG 2141/2142: दिल्ली-पटना-दिल्ली (रात 9–रात 9:35)
– 6E 6256/6257: बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु (रात 10:45–रात 11:25)

चलते ट्रक में 14 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों के हाथों में बच्ची को बेचने वाली महिला गिरफ्तार

जल्द शुरू होगी नई टर्मिनल बिल्डिंग

आपको बता दें कि पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का काम अपने अंतिम चरणों में है और इसका उद्घाटन अप्रैल में करने का प्लान चल रहा है। नई सुविधाओं और उपकरणों को स्थापित किया जा रहा है। मगर कुछ काम अप्रैल के बाद भी जारी रहेंगे। इस टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों को अधिक आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।