India News (इंडिया न्यूज), Patna Bomb Blast: पटना विश्वविद्यालय में 2 साल बाद छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं। उससे पहले बुधवार यानी की आज (05 मार्च 2025) दरभंगा हाउस परिसर धमाकों से गूंज उठा। दरभंगा हाउस परिसर में बम ब्लास्ट हो गया है। घटना राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद धमाके की गूंज से दरभंगा हाउस परिसर में हड़कंप मच गया। यह घटना आज दोपहर की बताई जा रही है।
पटना में बम धमाका! CCTV में कैद हुआ अपराधी, लोगों में मची अफरातफरी
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, संस्कृत विभाग के HOD प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण की गाड़ी पर भी बम फेंका गया है। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही ASP दीक्षा भी पीरबहोर थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक बम फेंक रहे हैं। यह पटना विश्वविद्यालय के छात्र हो सकते हैं, क्योंकि ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।
पुलिस को मिली बम धमाके की सूचना
टाउन ASP ने बताया कि पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में कॉटन बम विस्फोट की सूचना मिली थी। इस पर हम लोग मौके पर पहुंचे। बम से एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। कार पर ही बम फेंका गया था। इस संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह आपसी मारपीट का मामला लग रहा है। घटना में एक ही बम का इस्तेमाल किया गया है।
बिहार सरकार का बड़ा प्लान! इस साल 5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, नौकरी देने में No. 1 बना राज्य
29 मार्च को होगा छात्र संघ चुनाव
आपको बता दें कि पटना विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव 29 मार्च को होने वाला है। 30 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। 10 मार्च से नामांकन पत्र मिलेंगे। चुनाव के लिए कुल 14 बूथ बनाए जाएंगे। अब चुनाव से पहले ही ऐसी घटनाएं होने लगी हैं। जांच के बाद पता चलेगा कि विस्फोट के पीछे क्या कारण है।