India News (इंडिया न्यूज), BPSC Protest: गांधी मैदान में शुक्रवार को प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर पटना प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पटना हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन करना प्रतिबंधित था और इस बाबत कई बार प्रशांत किशोर को सूचित किया गया था।

43 अन्य लोगों की हुई गिरफ्तारी

प्रशासन की चेतावनी के बावजूद अगर धरना प्रदर्शन जारी रखा गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया, और उनके साथ 43 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में 30 की पहचान हो पाई है, जिनमें से पांच पटना से, जबकि बाकी विभिन्न जिलों और राज्य से बाहर के लोग हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक छात्र भी शामिल था, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Nitish Pragati Yatra: CM नीतीश कुमार की वैशाली जिले में प्रगति यात्रा, 125 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

प्रशासन ने यह भी बताया कि गांधी मैदान से 3 गाड़ियां जब्त की गईं और 12 गाड़ियां जो प्रशासन के पीछा कर रही थीं, उन्हें सूचित किया गया। जिलाधिकारी ने अपील की कि लोग धरना स्थल पर ही अपनी बात रखें, और गांधी मैदान में किसी प्रकार के प्रदर्शन की कोशिश न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिर से यहां धरना प्रदर्शन किया गया, तो प्रशासन कठोर कदम उठाएगा।

उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई

इस मामले में उच्चतम न्यायालय में भी सुनवाई चल रही है, और लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी समस्याओं को वहां रखें, न कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़े।

Shaurya Samman : राज्यसभा सांसद Kartikey Sharma ने CM YOGI का किया सम्मान | India News