India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Patna Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। शराब पार्टी के समय पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद, अचानक खून खराबे तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, विवाद कुछ पैसों को लेकर बताया जा रहा है, जिसमे अचानक एक शख्स ने अपने ही दो दोस्तों पर पिस्टल से हमला कर दिया, इसमें दोनों को गोली लग गई। जिसके बाद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो जाती है और वहीं दूसरे शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी का मुताबिक, दानापुर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में गुरुवार की देर रात कुछ दोस्त आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। पार्टी में पैसे की लेनदेन पर चर्चा हो रही थी। इसी क्रम में उनके बीच विवाद शुरू हो गया। जंहा एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर कई लोगों पर हमला कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री दीक्षा ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद शुरू हो गया था।

Anant Singh Latest News: बड़का को रगड़ दिए तो छोटे-मोटे पैदा हो गए…. क्राइम रोकने के लिए अनंत सिंह ने बताई अनोखी योजना

इसी बीच गोलीबारी होने लगी। जिस दौरान दो दोस्तों को गोली लग गई। युवकों की पहचान राहुल कुमार और मोहित कुमार के तौर पर की गई है। इस झड़प में राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहित कुमार के सीने में गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मोहित कुमार को पटना के PMCH में भर्ती कराया गया है।

आरोपी की तलाश जारी

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोस्तों के बीच के विवाद ने भयानक रूप पकड़ लिया था। जिसके बाद गोलीबारी तक बात पहुंच गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दानापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने कहा कि लेनदेन के विवाद में बात खून खराबे तक पहुंच गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Champaran teacher dispute: शिक्षक और प्रिंसिपल के बीच जमकर मारपीट, प्रधानाध्यापक हुआ घायल