India News (इंडिया न्यूज), Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में चिकित्सा अधीक्षक ने 4 डॉक्टरों का वेतन रोक दिया है। इस आदेश से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। खबरों की माने तो चिकित्सा अधीक्षक ने 2 मार्च की सुबह PMCH के रेडियोलॉजी विभाग का औचक निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ेंः चुनाव से पहले महिला, किसान और युवाओं पर होगा फोक्स, जानें आम जनता को क्या बजट से उम्मीद
इस दौरान 4 डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब थे। अधीक्षक ने सुबह 9:40 बजे PMCH के रेडियोलॉजी विभाग का औचक निरीक्षण किया। उस समय तक एक भी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं था। सभी डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। इसी वजह से डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने का फैसला लिया गया।
डॉक्टरों का एक दिन का कटेगा वेतन
तो वहीं, अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद न होने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्राचार्य को पत्र लिखा है। जानकारी के मुताबिक, चिकित्सा अधीक्षक ने जब ड्यूटी रजिस्टर चेक किया तो जो लोग ड्यूटी पर थे वे वहां मौजूद नहीं थे। इसके कारण उन्हें अनुपस्थित मार्क कर दिया गया। साथ ही एक रेजिडेंट का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः आज खुलेगा बिहार के विकास के लिए खजाना, रोजगार को लेकर होगा बड़ा ऐलान
बता दें कि अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्राचार्य को पत्र लिखा गया है। औचक निरीक्षण के लिए जब चिकित्सा अधीक्षक वहां पहुंचे तो अस्पताल के बाहर एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी।