India News (इंडिया न्यूज),Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम के जरिए नए साल पर आमजनों के लिए पिकनिक स्पॉट के रूप में 93 नंबर गंगा घाट को सजाया गया है। आपको बता दें कि पटना नगर निगम ने पहली बार सांझा उत्सव मेले का आयोजन किया है। गंगा किनारे गुलाबी ठंड के बीच उत्साह की लहर और गीत संगीत के साथ लजीज व्यंजनों के साथ पटना की शाम सुहानी होने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सांझा उत्सव 26 से 31 दिसंबर तक दीघा जेपी सेतु घाट पर आयोजित होगा है।
उद्घाटन किया
आपको बता दें कि नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया और विधायक अरुण सिन्हा ने गुरुवार को मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उप महापौर रेशमी कुमारी, नगर आयुक्त और कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने बताया कि इस तरह के मेले से उद्यमियों का उत्साह वर्धन होगा। इन स्टॉल के माध्यम से कारीगरी को प्लेटफार्म भी मिलेगा। इसके साथ ही यह स्थल जो पिकनिक हब बना है। इसका भी रिवर फ्रंट डेवलप होगा।
उत्साह वर्धन किया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नगर आयुक्त ने स्टॉल लगाने वाले उद्यमियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम शहरी महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु यह प्रयास किया जा रहा है। इससे आम जन भी लाभांवित और जागरूक हुए है। स्वच्छता और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगर निगम की ये पहल है। इसके साथ ही पटना नगर निगम के कर्मियों और मेले में आए लोगों के लिए बोन फायर का भी इंतजाम किया गया है।
लव मैरिज का दर्दनाक अंत! इस वजह से महिला के पति ने पहले ले ली जान, फिर जो किया पुलिस भी हैरान