India News Bihar (इंडिया न्यूज़), Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। पवन सिंह को इस चुनाव में टिकट मिला था, लेकिन उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही अपने कदम पीछे खींच लिए। पवन सिंह ने बताया कि उनके गाने को लेकर कुछ विवादित टिप्पणियां सामने आ रही थीं। चुनाव के बीच उनके गाने को लेकर राजनीति गर्मा गई थी, जिसके कारण उन्होंने आसनसोल से चुनाव न लड़ने का फैसला किया।

Read More: Bihar Police: आम जनता के बाद अब पुलिस पर भी निशाना! पेट्रोलिंग टीम से लूटपाट

जानें क्या कहा पवन सिंह ने

पवन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में स्पष्ट किया कि ऐसा कभी नहीं था कि वे आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। बल्कि गाने को लेकर हो रही आलोचनाओं और विवादों से मुक्त होने के लिए उन्होंने आसनसोल से नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उपेंद्र कुशवाहा को भी शिकस्त चखनी पड़ी थी। इस चुनाव में जनता दल (यू) के प्रत्याशी राजा राम सिंह ने जीत दर्ज की थी। पवन सिंह के मुकाबले भूपेंद्र कुशवाहा को भी हार का सामना करना पड़ा था।

Read More: Gaya Crime: विधवा महिला ने की खुदकुशी! पीछे छोड़ गई 3 मासूम, जानें खबर