India News (इंडिया न्यूज), Pragati Yatra: पटना में विकास कार्यों की नई सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपनी प्रगति यात्रा के तहत राजधानी पटना में रहेंगे और 1500 करोड़ रुपये की लागत से बनी 500 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे कई बड़ी परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण भी करेंगे, जिनमें सड़क, पुल और पर्यटनीय स्थलों के विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने बदला अपना मिजाज, 14 जिलों में बारिश की संभावना, जानें अपडेट

प्रमुख योजनाएं और विस्तार

जेपी गंगा पथ का विस्तार पश्चिम में दीघा से कोईलवर तक और पूर्व में दीदारगंज से मोकामा तक किया जाएगा। दीघा घाट के पास रिवर फ्रंट का विकास महाराष्ट्र और गुजरात की तर्ज पर होगा। इसके अलावा, बाढ़ स्थित उमानाथ मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ सड़क का निर्माण होगा।

नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा और इसे दीघा-एम्स पाटलि पथ से जोड़ा जाएगा। खगौल से नेहरू पथ होते हुए अशोक राजपथ तक फोरलेन सड़क बनेगी। पटेल गोलंबर से इको पार्क और अटल पथ तक सर्पेटाइन नाले पर सड़क बनाई जाएगी। गाय घाट से कंगन घाट होते हुए दीदारगंज तक पुराने गंगा पथ को फोरलेन किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र की योजनाएं

ग्रामीण इलाकों में भी विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। पुनपुन, मसौढ़ी, बख्तियारपुर और पालीगंज में नदी पर पुलों और नई सड़कों का निर्माण होगा।
सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। उनके कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस प्रगति यात्रा से पटना और इसके आसपास के इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिलेगी।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने ली बड़ी करवट, क्या पर्वतीय जिलों में होगी बारिश? जानें अपडेट