India News (इंडिया न्यूज़),Prashant Kishor Arrested: हजन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार तड़के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने आमरण अनशन पर बैठे थे। जिला प्रशासन ने इसे प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध धरना बताया और कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि उन्हें बार-बार आग्रह और नोटिस देने के बावजूद निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने से इनकार किया गया।
पुलिस ने तड़के एम्स ले जाकर की स्वास्थ्य जांच
पुलिस ने अलसुबह करीब चार बजे कार्रवाई की और प्रशांत किशोर को हिरासत में लेकर एम्स ले जाया गया। यहां उनका स्वास्थ्य जांचा गया और उन्हें स्वस्थ पाया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें नौबतपुर की ओर ले गई। प्रशासन ने बाद में पुष्टि की कि प्रशांत किशोर समेत उनके कुछ समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर जन विरोध और आज न्यायालय की सुनवाई
कोर्ट में पेश किए जाएंगे प्रशांत किशोर
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने जानकारी दी कि प्रशांत किशोर को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। उन्हें सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने गांधी मैदान थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रशासन का कहना है कि पांच सूत्री मांगों को लेकर गांधी मूर्ति के पास धरना देना नियमों का उल्लंघन है।
समर्थकों के साथ गिरफ्तार
प्रशासन ने बताया कि प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को पर्याप्त समय और चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके जब निर्धारित स्थल पर नहीं गए, तो उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। फिलहाल प्रशांत किशोर के ठिकाने की जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और इसे लेकर जन सुराज पार्टी के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।
मायावती के जन्मदिन पर BSP शुरू करेगी ‘मिशन 2027’, भविष्य की राजनीति संवारने की तैयारी