India News(इंडिया न्यूज),Prashant Kishore : बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार उपचुनाव में एनडीए की एकतरफा जीत को लेकर बड़ा दावा किया है, उनके निशाने पर प्रशांत किशोर थे। सुधाकर सिंह ने कहा कि हम चार सीटों पर जरूर पीछे रह गए हैं। भारत ब्लॉक (महागठबंधन) के वोटों में सेंध लगी है, इस चीज पर हमारी नजर थी। प्रशांत किशोर का जनसुराज जो बीजेपी की बी टीम है, विपक्ष के वोटों को बांटने के लिए लड़ रहा है। बीजेपी के वोटों को बांटने के लिए नहीं।
Bulldozer Action: संभल हिंसा के 10 दिन बाद चला बुलडोजर,अवैध बनी दुकानों पर कार्रवाई की
प्रशांत किशोर पर लगाया BJP-JDU की मदद करने का आरोप
आरजेडी सांसद ने कहा कि बिहार उपचुनाव के नतीजों को देखें तो जन सुराज से कहीं भी एनडीए के वोटों को नुकसान नहीं पहुंचा है। जन सुराज के उम्मीदवार एनडीए के अनुरूप थे, जो वोट बंटे थे वो भी एनडीए के पक्ष में थे। प्रशांत किशोर ने विपक्ष के वोटों को बंटवारा किया है. जिससे आरजेडी को नुकसान हुआ है। हम भी कहते थे कि ये आरजेडी और महागठबंधन को नुकसान पहुंचाने के लिए बनी पार्टी है। इनका अपना कोई एजेंडा नहीं है, ये राजनीति में आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं। बल्कि प्रशांत किशोर ने बीजेपी-जेडीयू की मदद के लिए जन सुराज का गठन किया है।
राजद अपने दम पर सरकार बनाएगी
सुधाकर सिंह ने कहा कि राजद बिल्कुल भी कमजोर नहीं है। 2024 में हम और मजबूत हुए हैं। 2019 में महागठबंधन के पास एक सांसद था, आज उसके पास 10 सांसद हैं। हम एक से 10 तक का सफर तय कर चुके हैं। जबकि एनडीए 39 से 30 पर आ गया है। लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनाव में फर्क होता है। प्रदेश नेतृत्व की बात करें तो तेजस्वी यादव सबसे आगे हैं। 2020 में जो थोड़ी बहुत कमी रह गई थी, उसकी भरपाई जनता 2025 में कर देगी, राजद अपने दम पर सरकार बनाएगी।
जेडीयू पर निशाना साधते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि बीजेपी समर्थित मीडिया यह प्रचारित कर रही है कि आरजेडी का हाल 2010 जैसा होगा। लेकिन अब बिहार की जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व को बहुत करीब से देख चुकी है। यही कारण है कि एनडीए अब पिछड़ रहा है, जेडीयू की ताकत और वोट प्रतिशत लगातार घट रहा है। आपको बता दें कि बिहार उपचुनाव में एनडीए ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की. महागठबंधन ने अपना खाता भी नहीं खोला। प्रशांत किशोर की जन सुराज को करीब 10 फीसदी वोट मिले।