India News (इंडिया न्यूज)Prashant Kishor: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। वे गुरुवार (05 जून 2025) को छपरा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पहले से ही कैबिनेट में मंत्री हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने की बात को लोग तभी गंभीरता से लेंगे जब आप मंत्रिपरिषद का पद छोड़ेंगे। सांसद पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें।

पीके ने कहा कि वे बिहार की राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं, विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, तो हमारी निजी राय है कि यह अच्छी बात है। नए युवा नेता हैं। लालू, नीतीश, सुशील मोदी, रामविलास पासवान का जमाना खत्म हो गया है। अगर चिराग पासवान दावेदारी करते हैं, तो उनका स्वागत है। यह लोकतंत्र है। जनता को फैसला करने दीजिए। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा, “आप दिल्ली और पटना दोनों जगह पैर रखकर राजनीति नहीं कर सकते। निजी तौर पर मैं इस बात का स्वागत करता हूं कि चिराग बिहार आएं और यहां की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह अच्छी बात है।”

चीन ने निकाल डाला ऐसा दानव जो परमाणु बम से भी 200 गुना खतरनाक

मुजफ्फरपुर मामले पर सीएम नीतीश पर हमला

दूसरी ओर, पीके ने कहा कि मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले पर मुख्यमंत्री ने एक भी बयान जारी नहीं किया है। निर्भया कांड से पूरा देश हिल गया था। बिहार में इससे भी भयावह घटना हुई है और कोई इसका संज्ञान नहीं ले रहा है। पीएमसीएच के अधीक्षक को हटाकर मामले को शांत कर दिया गया।

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से से बातचीत में कहा कि अगर आप सेना में भर्ती हो गए हैं और शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, तो क्या आप लड़ पाएंगे? बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार उस पद को संभालने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। वह कैमरे पर यह कह रहे हैं। अगर हिम्मत है, तो मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करें।

पीके ने कहा कि अगर हम किसी पर आरोप लगाते हैं, तो वह कहता है कि वह हमें कोर्ट ले जाएगा, इसलिए अगर नीतीश कुमार में हिम्मत है, तो हमें कोर्ट ले जाएं और दिखाएं कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें गंभीर बीमारी है। क्या आपको लगता है कि जो व्यक्ति प्रधानमंत्री का नाम भूल रहा है, वह बिहार की समस्याओं का समाधान करेगा? भाजपा को बिहार की 13 करोड़ जनता पर मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं थोपना चाहिए।

राहुल गांधी पर जमकर बरसे अनिल विज, बोले-प्रधानमंत्री के लिए ‘ऐसी शब्दावली’ इस्तेमाल करना किसी गद्दारी से कम नहीं, राहुल गांधी को पूरे देश से मांगनी चाहिए माफी