India News (इंडिया न्यूज), Ranchi News: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंच रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन के लिए शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
एडवाइजरी में जानकारी दी गई है कि प्रथम सत्र के परीक्षार्थी शनिवार को सुबह 9:30 बजे और द्वितीय सत्र के परीक्षार्थी दोपहर 12 बजे तक अपने केंद्रों पर पहुंच जाएं। तो चलिए जानते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय झारखंड दौरे का पूरा कार्यक्रम क्या होने वाला है।
ये कार्यक्रम की पूरी लिस्ट
रांची के दो दिवसय दौरे के दौरान राष्ट्रपति बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लेंगी। एयरपोर्ट से राजभवन और राजभवन से बीआईटी मेसरा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति का विशेष विमान आज शाम 4:30 बजे भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद शाम 4:40 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन के लिए रवाना होंगी।
इसके बाद शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति का राजभवन आगमन और रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन 15 फरवरी को सुबह करीब 9:35 बजे राजभवन से कार्यक्रम स्थल बीआईटी मेसरा के लिए रवाना होगी। सुबह 10 बजे बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीआईटी मेसरा कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Delhi CM Oath Ceremony Date: कौन होगा दिल्ली का अगला CM? जानिए कब और कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:10 बजे कार्यक्रम स्थल से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।
– सुबह 11:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:40 बजे एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।