India News (इंडिया न्यूज), Rabri Devi Statement: बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी में तीखी बहस शुरू हो गई। इस दौरान राबड़ी देवी ने CM नीतीश कुमार को लेकर ऐसा बयान दिया कि मुख्यमंत्री अपना आपा खो बैठे और फिर दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग शुरू हो गई। बाद में विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर दिया। राबड़ी देवी की बातों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए और उन्होंने एनडीए शासन की याद दिलानी शुरू कर दी।
भांग की लत है और भांग पीकर आते हैं
विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान राबड़ी देवी ने CM नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भांग की लत है और भांग पीकर आते हैं। महिलाओं के बारे में अनाप-शनाप बोलते हैं। नीतीश कुमार महिलाओं का अपमान करने का काम करते हैं। वो हमारा और पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान करते हैं। इसके बाद नीतीश कुमार हमला करते हुए कहा कि 2005 से पहले महिलाएं कपड़े नहीं पहनती थीं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक, नीतीश कुमार के घर की महिलाओं और बहन-बेटियों ने कपड़े पहने या नहीं, या नंगी घूमती थीं। हम भारत सरकार और राज्य सरकार से पूछना चाहते हैं, नीतीश कुमार ने सदन में दूसरी बार मेरा अपमान किया है।
नीतीश कुमार के पीछे पांच लोग हैं। वे सिखाते उन्हें
राबड़ी देवी यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि नीतीश कुमार के पीछे पांच लोग हैं। वे सिखाते हैं, उनके कान में फुसफुसाते हैं और फिर नीतीश कुमार वही कहते हैं। ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, ये वो लोग हैं जो उनके कान में फुसफुसाते हैं। पार्टी के लोग नीतीश कुमार का अपमान करते हैं। सिखाते हैं। नीतीश कुमार के बयान के बाद हमने बहिष्कार किया है। आज हम सदन में नहीं जाएंगे। बिहार में गुंडागर्दी है। इसलिए वे बदमाशी कर रहे हैं। वे लोगों को कह रहे हैं कि होली में बाहर मत निकलो। हम सबके साथ निकलेंगे, देखते हैं किसमें हिम्मत है हमें रोकने की। ये पांच लोग नीतीश कुमार को खा जाएंगे।
बिहार में कोई काम नहीं हुआ
बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार में कोई काम नहीं हुआ। जब उनके पति को हटाया गया तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके पति को 3 साल का मौका दिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। महिलाओं के लिए किए गए काम को देखिए। पहले बिहार में पैदल चलने की जगह नहीं थी। पूरे बिहार में पैदल चलने लायक सड़कें बनाई गईं। जल्द ही 2005 से अब तक किए गए कामों को सदन में पेश किया जाएगा। इसमें 2010 से 15 और 25 तक किए गए कामों को बताया जाएगा।