India News (इंडिया न्यूज)Rahul Gandhi Slams Nitish Kumar Govt: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बेरोजगारी, अपराध और पलायन बिहार में नीतीश सरकार की असली पहचान बन गई है। राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस की ओर से जारी एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें गया जिले में दुष्कर्म पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉ. जितेंद्र यादव पर हुए हमले का ब्योरा दिया गया है।
वीडियो में बताया गया है कि आरोपियों ने डॉ. जितेंद्र यादव को उनके घर से खींचकर बाहर निकाला, उन्हें पेड़ से बांधा और बुरी तरह पीटा। इस घटना ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि 20 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार बिहार को सुरक्षा, सम्मान और विकास देने में पूरी तरह विफल रही है।
कभी बीच सड़क पर आंसुओं का सैलाब ला दिया था राजद का यह विधायक, अब लालू के इस फैसले से है बेहद खुश, जानें क्या है पूरा मामला?
राहुल गांधी का नीतीश सरकार बड़ा अटैक
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में अपराध, बेरोजगारी और पलायन का स्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार का मुख्य एजेंडा जनता को लाचार बनाकर सत्ता पर काबिज रहना है। उन्होंने कहा, नीतीश सरकार न्याय की बजाय सत्ता की राजनीति का प्रतीक बन गई है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अब बहुत हो गया, समय आ गया है कि बिहार की जनता को इस अन्याय के चक्र से बाहर निकाला जाए और राज्य को सुरक्षा, स्वाभिमान और सम्मान की ओर ले जाया जाए। उनका यह बयान राज्य में बढ़ती कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और राजनीतिक असंतोष को दिखाता है।
बिहार चुनाव से पहले सियासत तेज
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब बिहार में कई सामाजिक और आर्थिक समस्याएं गहरा रही हैं। बेरोजगारी की बढ़ती दर, अपराध की बढ़ती घटनाएं और पलायन की समस्या इस क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल लगातार इन मुद्दों पर राज्य सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।