India News (इंडिया न्यूज), Bihar Assembly Elections: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कल 18 जनवरी को पटना दौरे पर आ रहे हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इस दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह की देखरेख में कार्यक्रम की सभी तैयारियां चल रही हैं।
खास कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
राहुल गांधी पटना दौरे के दौरान कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं, कांग्रेस के नए बिल्डिंग का उद्घाटन भी सदाकत आश्रम में किया जाएगा। इसके बाद राहुल गांधी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश सिंह ने इस बारे में इंडिया न्यूज़ से बातचीत में बताया कि राहुल गांधी का पटना आगमन पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में अपार जोश और उत्साह है।
Bihar Assembly Elections: ‘पिताजी और उनकी पार्टी को…’, निशांत कुमार का बड़ा बयान, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए की अपील
अखिलेश सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 40 से 50 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उनका मानना है कि राहुल गांधी का दौरा कार्यकर्ताओं को और प्रेरित करेगा, और पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा।
अब देखना है विधानसभा चुनाव में क्या होगा?
कांग्रेस के इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ, राहुल गांधी का पटना दौरा पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा और जोश का संकेत माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस दौरे का असर आगामी चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर कितना पड़ता है।