India News (इंडिया न्यूज), ,Kameshwar Chaupal Death: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित ट्रस्टी और पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अंतिम समय में उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। कामेश्वर चौपाल की असमय मौत ने राम मंदिर आंदोलन के एक प्रमुख नेता को खो दिया है, जिनकी भूमिका भारतीय समाज में हमेशा याद रखी जाएगी।
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का बढ़ेगा असर, बर्फबारी और बारिश का आया ताजा अपडेट
कैसा रहा कामेश्वर चौपाल का जीवन ?
कामेश्वर चौपाल का जीवन समर्पण और संघर्ष से भरा हुआ था। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया था। उन्हें यह गौरव प्राप्त है कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी, जो भारतीय हिंदू समाज के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतीक बन गई। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए उनका योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है। संघ ने उन्हें ‘प्रथम कार सेवक’ का दर्जा देकर उनकी अहमियत को सराहा था।
राम मंदिर आंदोलन में निभाया जरुरी रूप
कामेश्वर चौपाल की कमी भारतीय राजनीति और समाज दोनों में महसूस की जाएगी। उनका निधन केवल राम मंदिर आंदोलन के एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्सियत के रूप में हुआ है जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा समाज सेवा और देशभक्ति के कार्यों में समर्पित किया। उनका योगदान इतिहास में अमर रहेगा।