India News (इंडिया न्यूज), Bihar Rape News: बिहार में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए बिहार सरकार लगातार काम कर रही है। मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखा रही है। बिहार के झारखंड के खूंटी जिले से एक भयानक घटना सामने आई है, जिसने महिला सुरक्षा पर अक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जब रनिया इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद 5 नाबालिग लड़कियां घर लौट रही थीं।
सभी आरोपी गिरफ्तार
तभी रास्ते में 18 नाबालिग लड़कों ने उन्हें रोक लिया और जबरन जंगल के पहाड़ी इलाके में ले गए। वहां उन्होंने 3 किशोरियों सामूहिक दुष्कर्म किया। 3 किशोरियों की उम्र 12 से 16 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी सामने आते ही पीड़िताओं के परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की शिकायत दी। खूंटी के पुलिस एसपी अमन कुमार ने बताया कि रविवार को रनिया थाने में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी की उम्र 12 से 17 साल है और इन सभी को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है।
48 घंटे शहर में नहीं आएगा पानी, टैंकर से होगी पानी की सप्लाई
पीड़िताओं की मेडिकल जांच शुरू
पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि झारखंड में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ लगातार अपराध तेजी के साथ बढ़ रहा है। इस घटना के बाद इलाके में भय और गुस्से का माहौल बना हुआ है।