India News (इंडिया न्यूज), Bihar News: बिहार में राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरजेडी विधायक अजय यादव के भाई विवेक यादव को एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। विवेक यादव को बीती रात गिरफ्तार किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और सियासी माहौल गरमा गया है।

अरविंद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं से वादा, ‘मैं जिसको भी टिकट दूंगा वो सिर्फ़ पार्टी…’

जानें पूरा मामला

बता दें, यह मामला वर्ष 2013 में जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष सुमरिक यादव की हत्या से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सुमरिक यादव की हत्या में विवेक यादव का नाम भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि, हत्या की वारदात के बाद विवेक यादव लंबे समय से फरार चल रहे थे। इस मामले में पांच लोगों को दोषी पाया गया था, जिनमें तत्कालीन विधायक कुंती देवी का नाम भी शामिल था। कुंती देवी पर भी गंभीर आरोप लगे थे। दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, 2013 में सुमरिक यादव की हत्या लोहे की रॉड से मारकर की गई थी। यह घटना कुंती देवी के इशारे पर अंजाम दी गई थी। उस समय कुंती देवी अतरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं। उन्हें इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, लेकिन सजा के दौरान ही उनका निधन हो गया।

कई समय से विवेक यादव था फरार

विवेक यादव को लंबे समय से फरार घोषित किया गया था। बीती रात एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल विवेक यादव पुलिस कस्टडी में हैं, और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही खास टीम का भी गठन हुआ है, मामले की गहराई से जांच कर रही है। अब देखना होगा कि आगे की जांच में पुलिस क्या खुलासे करती है।

Crime Branch: क्राइम ब्रांच ने MD ड्रग्स के तीन आरोपी को पकड़ा, स्रोत की जांच में जुटी पुलिस