India News (इंडिया न्यूज), Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर माहौल गरमा गया है। जानकारी के मुताबिक, सियासी जंग छिड़ गई है, राजद (RJD) के वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह ने भाजपा (BJP) नेताओं को सरेआम धमकी दी है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि इस बार चुनावी बूथों पर BJP नेताओं की पिटाई की जाएगी। उनका कहना है कि वे 300 बूथों पर BJP नेताओं को लाठी-डंडे से “पटरी पर लाने” का काम करेंगे।
तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर जगदानंद सिंह ने दी बधाइयां! तारीफों में कही कई बातें
JDU और BJP का आया पलटवार
बता दें कि, सुधाकर सिंह के इस बयान ने राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है, जिस पर भाजपा और NDA नेताओं ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। ऐसे में, बीजेपी ने सुधाकर सिंह के बयान को गंभीरता से लेते हुए इसे राजनीतिक मर्यादा का विरोध करना बताया। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि “ये नरेंद्र मोदी की सरकार है, जो भी गड़बड़ी करेगा, उसे कानून का सामना करना पड़ेगा।” इसके बाद भाजपा ने कहा कि, सुधाकर सिंह का ये बयान उनके पार्टी की हार की निराशा और हताशा का प्रतीक है।
तीखी बयानबाजी हुई शुरू
जदयू (JDU) के नेता नीरज कुमार ने भी सुधाकर सिंह के बयान की आलोचना की। इसके अलावा उन्होंने कहा, “राजनीतिक मर्यादा के बाहर जाकर ऐसी बातें करना बिलकुल गलत है। किसी की हैसियत नहीं है कि दलित और शोषित जनता पर अत्याचार करे। हमारी पार्टी के सेवक और समर्थक भी हैं, जो किसी भी तरह की हिंसा का जवाब देने में सक्षम हैं।” देखा जाए तो, सुधाकर सिंह के बयान से भाजपा और NDA इसे अपनी बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम मान रहे हैं। दूसरी तरफ, चुनावी प्रचार के दौरान सुधाकर सिंह के बयान ने बिहार की राजनीति में नई उथल-पुथल मचा दी है।
Delhi Dowry Case: बिना मांगे मिला दहेज तो कोर्ट पहुंचा दामाद, दिल्ली की अदालत ने सुनाया ऐसा फैसला