India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: नए साल के आगमन के साथ ही बिहार में ठंड का असर बढ़ने वाला है। खासकर 1 जनवरी को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण बिहार में ठंडी पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड में वृद्धि होगी। इस दौरान, पटना समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तेज हवा और कनकनी लोगों को परेशान कर सकती है।
IMD ने बताया अपडेट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में हल्के से लेकर मध्यम दर्जे के कोहरे का अनुमान जताया है। खासकर सुबह और शाम के वक्त कोहरे का असर अधिक रहेगा, जिससे दृश्यता घट सकती है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 19.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, और अगले कुछ दिनों में और गिरावट की संभावना है।
सुरक्षा व्यवस्था में हुआ बड़ा बदलाव, पुलिस सेवा में 13 अधिकारियों का ट्रांसफर
कुछ दिनों में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की और गिरावट होने का अनुमान है। इस दौरान, पिकनिक या यात्रा पर जाने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि ठंड और कोहरा यात्रा में कठिनाई उत्पन्न कर सकते हैं।
नए साल के पहले दिन बिहारवासियों को ठंड और कोहरे के साथ सर्द मौसम का सामना करना पड़ सकता है, जिससे लोगों को सर्दी से बचने के लिए पर्याप्त उपाय करने होंगे।