India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather Update: बिहार में पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। इस समय राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें इन हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

किस कारण बढ़ रही ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। तापमान में अधिक गिरावट नहीं देखी जा रही है, लेकिन कनकनी का असर अब भी बना हुआ है।

दिल्ली चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग-थलग पड़ी कांग्रेस, सपा के बाद AAP को मिला बड़ा समर्थन, जानें

अगले तीन दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है। राजधानी पटना समेत अन्य शहरों में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा, जिससे यातायात और रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो सकती है।

अब तक कितना है तापमान

बुधवार को 12 शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि छपरा 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। इसके अलावा, वाल्मीकि नगर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई, जिससे ठंड में और वृद्धि हुई। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड और बढ़ सकती है। फिलहाल, राज्य में पच्छुआ हवा के साथ कनकनी का असर रहेगा।

चुनाव में कितना खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी? हर चीज का देना पड़ेगा हिसाब-किताब, यहां जानें आयोग का नया नियम