India News (इंडिया न्यूज) Bihar news: भोजपुर के बिहिया शहर में तीन माह की बच्ची की हत्या के आरोप में उसकी दादी को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची की मां सिंटू देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
वह बिहिया वार्ड नंबर 10 निवासी पंजाबी प्रसाद की पत्नी गीता देवी है। प्राथमिकी में गीता देवी पर घरेलू विवाद में तीन माह की बच्ची सौम्या कुमारी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सिंटू देवी ने कहा है कि शाम करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी बेटी को खाट पर सुला कर खाना लाने नीचे गई थी। तभी उसका अपनी सास गीता देवी से झगड़ा हुआ। फिर उसकी सास यह कह कर चली गई कि न तुम्हारी बेटी बचेगी और न तुम। कुछ देर बाद जब वह छत पर गई तो देखा कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर चोट का निशान था।
लोगों ने हंगामा भी किया
सदर अस्पताल पहुंची बच्ची की दादी बसंती देवी का कहना है कि उसकी दादी उसकी पोती सौम्या को पसंद नहीं करती थी। वह हमेशा अपनी बेटी और नतिनी को उनके रंग को लेकर ताना मारती थी। वह हमेशा कहती थी कि बेटी भी अपनी मां की तरह बदसूरत है। इससे कौन शादी करेगा और इसके लिए कौन दहेज देगा। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।बता दें कि बुधवार की शाम बिहिया वार्ड नंबर दस में सास-बहू के बीच हुए झगड़े में ऑटो चालक राजू साह की तीन माह की बेटी सौम्या कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की।
जिस मस्जिद पर जोर से लाउडस्पीकर बजेगा उसके खिलाफ BJP करेगी ये काम, क्या बनने वाला है नया कानून ?