India News (इंडिया न्यूज), Bihar: बिहार के वैशाली जिले में 1 चौंकाने वाला मामला सामने निकलकर आया है। महुआ थाना क्षेत्र में 1  युवक ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक एक युवती का यौन शोषण किया। आरोपी अफरोज ने न सिर्फ पीड़िता का शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसकी 2 शादियां भी तुड़वा दीं। अब पीड़िया न्याय मांगने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

रिश्ता भी तोड़ दिया

आपको बता दें कि  कि माता-पिता की मृत्यु के बाद नाना-नानी के साथ रह रही पीड़िता की पहली शादी उसकी नानी ने तय की थी। आरोपी ने शादी का वादा करके वह रिश्ता तुड़वा दिया और नजदीकी का फायदा उठाकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। नानी की मौत के बाद उसने शादी से मना  कर दिया। जब पीड़िता की दूसरी शादी तय हुई, तो वह रिश्ता भी तोड़ दिया।

कानून के दायरे में नहीं लाया

आपकी जानाकरी के लिए बता दें कि पीड़िता ने 5  फरवरी को हाजीपुर महिला थाना और महुआ थाने में शिकायत की। महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन बाद में छोड़ दिया। उल्टे पीड़िता को ही दोषी ठहराया जा रहा है। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वर्तमान में पीड़िता का उपचार चल रहा है और उसके शरीर पर मारपीट के गंभीर निशान हैं। महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिन्होंने समय रहते कार्रवाई नहीं की और अपराधी को कानून के दायरे में नहीं लाया।