India News Bihar (इंडिया न्यूज), Singer Sharda Sinha: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा को तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली के AIIMS अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती शारदा सिन्हा की हालत अचानक और खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें इमरजेंसी वार्ड से ICU में शिफ्ट करना पड़ा।
Bihar Politics: AIMIM के कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह पर किया कोर्ट में परिवाद दायर, जानें मामला
हाल ही में हुआ है पति का निधन
बता दें कि, हाल ही में शारदा सिन्हा ने अपने पति को खो दिया था, जिनका निधन ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ। पति के जाने के बाद से शारदा काफी शांत और तनाव में रहने लगी थीं। इस गहरे दुख का उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। खान-पान में भी उन्हें कठिनाइयाँ हो रही हैं, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई। फिलहाल, AIIMS की चिकित्सा टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। फैंस और परिवारजन उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। शारदा सिन्हा की तबीयत को लेकर उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है। शारदा सिन्हा की गायिकी ने न केवल बिहार बल्कि देशभर में उन्हें पहचान दिलाई है।
1980 में की थी करियर की शुरुआत
लोक गायिकी की दुनिया में मशहूर शारदा सिन्हा को तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती कराया गया है। बिहार की इस लोकगायिका ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में की थी और अब तक 62 से अधिक छठ गीत गा चुकी हैं, जो हर वर्ष छठ पूजा के अवसर पर गूंजते हैं। पति के निधन के बाद शारदा सिन्हा सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें साझा करती रहती थीं। उनकी बीमारी की खबर से बिहारवासियों में मायूसी छा गई है, और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Balrampur News: युवक की मौत पर बड़ा बवाल! पुलिस पर बरसे पत्थर-डंडे, जानें मामला