India News (इंडिया न्यूज), National Archery Championship: बिहार के भोजपुर से छह खिलाड़ियों का चयन 44वां एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता झारखंड के जमशेदपुर खेल मैदान में खेला जायेगा। भोजपुर से सभी खिलाड़ी 15 दिसंबर यानी रविवार को जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए है। यह प्रतियोगिता जमशेदपुर में 15 से 21 दिसंबर तक होगी। जिसकी तैयारी झारखंड तीरंदाजी संघ ने पूरी कर ली है। वहीं भोजपुर के दो अन्य खिलाड़ियों का चयन किसी कारणवश नहीं हो पाया है।

10 साल आयुष कुमार का हुआ चयन

वहीं भोजपुर से आयुष कुमार का चयन हुआ है। कहा जाता है प्रतिभा उस लक्ष्य को भेदती है जिसे कोई और नहीं देख सकता। महज 10 साल के आयुष कुमार में भी ऐसी ही प्रतिभा है। जिसके बदौलत आयुष कुमार का चयन 10 साल की उम्र में ही सीनियर नेशनल तीरंदाजी के लिए हुआ है। आयुष कुमार भोजपुर जिले के दक्षिण एकौना के रहने वाला है। आयुष के पिता ब्रज भूषण सिंह खेती बाड़ी करते है। आयुष शहर के शिशु ज्ञान केंद्र स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। घर में एक बहन और एक भाई है। आयुष पिछले दो से तीरंदाजी कर रहा है। इसी साल गुजरात में हुए स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था।

आयुष ने बताई अपनी कहानी

इसपर आयुष ने बताया कि कोरोना काल के दौरान उसकी माँ का निधन हो गया था। जिसके बाद उसके पिता नीरज (आर्चरी कोच) के पास छोड़ दिए थे, जिसके बाद नीरज ने ही आर्चरी किट खरीदकर आयुष को दिया। अभी दो सालों से आयुष नीरज कुमार के पास तीरंदाजी सीख रहा है। आयुष ओलंपिक खेलना चाहता है और देश के लिए मेडल लाना चाहता है। वहीं आयुष के कोच नीरज कुमार ने बताया कि जब छह साल का था तब आयुष की माँ का निधन हो गया था। उसके बाद आयुष के पिता ब्रज किशोर सिंह आये और उन्होंने बताया कि आयुष माँ के गुजर जाने के बाद से अकेला रहने लगा है, खाना भी नहीं खा रहा है और लोगों से बात भी नहीं करता है।

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षक ट्रांसफर पोस्टिंग प्रक्रिया,1.90 लाख से ज्यादा आवेदन

कोच नीरज कुमार की ली मदद

नीरज ने बताया कि इसलिए आयुष के पिता ने आयुष को मेरे पास छोड़ा ताकि वो बच्चों के बीच में रहे और तीरंदाजी सीखे। जिसके बाद आयुष को तीरंदाजी सिखाना शुरू किया। पिछले दो साल से आयुष लगातार प्रेक्टिस कर रहा है और महज 10 साल की उम्र में ही उसका चयन सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हो गया है। आयुष के साथ साथ संस्कृति राज, सामर्थ कुमार, रानी कुमारी और सोनी कुमारी का भी चयन झारखंड में हो रहे सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

14 वर्षीय पुत्री संस्कृति राज ने दिखाई प्रतिभा

वहीं उदवंतनगर अंतर्गत अख्तियारपुर गांव के रहने वाले मुकेश कुमार गुप्ता की 14 वर्षीय पुत्री संस्कृति राज भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराने प्रतियोगिता में शामिल होंगी। पिछले एक साल से संस्कृति प्रैक्टिस कर रही है और इसी वर्ष अगस्त माह में पटना में हो रहे स्टेट गेम में गोल्ड मेडल हासिल किया था। संस्कृति के पिता एक बिजनेसमैन है। संस्कृति तीन बहन नियति राज और नैंसी राज और एक भाई सिद्धार्थ गुप्ता है। जैन कन्या पाठशाला से 10वीं की पढ़ाई कर रही संस्कृति को इस बार बोर्ड का परीक्षा भी देना है।

कांग्रेस के शहजादे शहजादी का झोले वाला पॉलिटिक्स, पहले अडानी और अब फिलिस्तीन के झंडे वाला थैला लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका, मचा हंगामा