India News (इंडिया न्यूज), Mukesh Sahani: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित धनछड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूषी पूर्णिमा मेला का उद्घाटन किया और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी भी उनके साथ थे।

लालू यादव का क्यों लिया नाम ?

अपने संबोधन में मुकेश सहनी ने 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि इस बार कुछ लोग दिल्ली से आएंगे जो धर्म और जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाएंगे और वोट लेकर चले जाएंगे। लेकिन वे दावा करते हैं कि इस बार उनकी मंशा सफल नहीं होने देंगे और 2025 में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। सहनी ने राजद प्रमुख लालू यादव की विचारधारा को अपनाने की बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है।

Bihar Weather: राज्य में बढ़ी बर्फीली हवाओं से ठिठुरन, लोगों की बढ़ेगी मुश्किलें, जानें IMD का अपडेट

बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार भले ही विकास के दावे करे, लेकिन खगड़िया और इसके आस-पास के इलाकों के लोग 365 दिन बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जैसे सड़क, बिजली, अस्पताल और स्कूल की कमी। मुकेश सहनी ने खासतौर पर कोसी इलाके के लोगों की समस्याओं को उठाया और कहा कि यहां के लोग शहर जैसी सुविधाओं से क्यों वंचित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गांवों के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जबकि यह देश असल में गांवों में रहने वाले लोगों का है।

बीजेपी के सामने रखी कौन- सी मांग

सहनी ने कहा कि धर्म हमारी आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं, और सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बीजेपी से भी मांग की कि उन्हें मुफ्त राशन नहीं, बल्कि अस्पताल, शिक्षा और नौकरी चाहिए। इस मौके पर अशोक यादव, सरपंच देवन सिंह, मेला आयोजक मणिकांत सिंह और पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Jitan Ram Manjhi: “बिहार में नीतीश सरकार ने 20 साल में जितना विकास किया, उतना “, जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को दिया जवाब