India News (इंडिया न्यूज),Bihar News: गया जिले में बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। गया पुलिस ने नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कारतूस और नक्सली लेवी चंदा रसीद बरामद किया है। नक्सलियों के ठिकानों से लेवी रसीद मिलने की खबर से कई सफेदपोश के होश उड़ गए। बिहार पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है। बता दें कि यह पूरा मामला शनिवार के देर शाम गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लुटुआ थाना क्षेत्र के करिया पहाड़ी की है।

छानबीन कर रही

आपको बता दें कि इस संबंध में अधिकारी का कहना है कि शनिवार को गया पुलिस और STF के संयुक्त कार्रवाई के दौरान गया पुलिस ने गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के भुसिया और असुराइन डैम के बीच करिया पहाड़ी के जंगलों से 414 कारतूस, 55 नक्सली लेवी रसीद और एक बरामद किया है। लेवी रसीद मिलने की न्यूज के बाद गया जिले के कई सफेदपोश के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

414 कारतूस बरामद किया गया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस संबंध में गया जिले के सीनियर SP आशीष भारती ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी लुटुआ थाना क्षेत्र के करिया पहाड़ी के जंगलों में चहलकदमी कर रही है। उक्त सूचना के आधार पर गया पुलिस और STF के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को इन्सास रायफल में उपयोग करने वाला 414 कारतूस बरामद किया गया। वहीं नक्सलियों के ठिकानों से 55 लेवी चंदा रसीद और 1 बैग बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि लेवी चंदा रसीद की छानबीन की जा रही है।

IND vs AUS: लाइव मैच में ऑस्ट्रेलियन फैन की अश्लीलता, मैच भूलकर ये क्या देखने लगे लोग! वायरल वीडियो ने किया शर्मशार