India News (इंडिया न्यूज़),Nitish Kumar Andaaz E Namaskar: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। नीतीश कुमार के विरोधियों ने तो यहां तक कह दिया है कि सीएम नीतीश अब मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं।
दरअसल, बीते दिनों सीएम नीतीश ने सदन में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद से विरोधी उन पर हमला बोल रहे हैं। यह मामला अभी ठंडा हुआ भी नहीं कि नीतीश कुमार आज फिर एक बार चर्चे में हैं।
पटना के पुनाईचक जवाहरलाल नेहरू पार्क में सीएम आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार का अंदाज-ए-नमस्कार का तरीका सुर्खियों में है। सीएम की इस हरकत के बाद एक बार फिर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए नीतीश कुमार
दरअसल, पंडित जवाहरलाल नेहरू को माल्यार्पण करने के बाद जब सीएम नीतीश कुमार वापस लौट रहे थे तो वहां खड़े कुछ पत्रकारों ने उनसे सवाल करने की कोशिश की। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार झुक कर सभी को प्रणाम करने लगे। सीएम अपने इस अंदाज के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।
यह भी पढ़ेंः-
- MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कह दी ये बड़ी बात
- Israeli-Hamas War Update : हमास की संसद पर लगा इजरायली झंडा, IDF का दावा 10 शक्तिशाली बटालियन तबाह