India News (इंडिया न्यूज),Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को एनआईए की सात सदस्यीय टीम अमेरिका से भारत ला रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया जा रहा है। अब हमारे देश पर बुरी नजर रखने वाले गद्दारों की खैर नहीं है, इन सभी लोगों का सफाया होगा।
फ्रिज में रखते ही जहर का रूप ले लेता है ये फल, शौक से ले तो आते है लेकिन जरा ध्यान रखें कई आपके शरीर को ही न खा जाएं…?
‘भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों को सजा मिलेगी’
तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में चाहे कोई भी अपराधी छिपा हो, भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों को हर हाल में सजा मिलेगी। तहव्वुर राणा को लाने का सबसे बड़ा मकसद यह है कि अगर इस साजिश में कोई भारतीय एंगल है तो वह भी पता चल जाएगा। जिन साजिशकर्ताओं को हम सजा नहीं दिला पाए हैं, उन्हें भी सजा दिलाई जाएगी।
राजद द्वारा अपराध के आंकड़े जारी करने के सवाल पर संजय जायसवाल ने कहा कि उन्हें आंकड़े देने चाहिए कि अगर यहां कोई अपराध होता है तो अपराधी पकड़े जाते हैं। उन्हें अपने अपराध के आंकड़े देने चाहिए, उस समय (राजद सरकार) जो भी अपराधी थे, वे लालू यादव के घर पर बैठकर खाना खाते थे।
‘उस बर्बरता को देश भूला नहीं है’
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि यह स्वागत योग्य है। देश उस बर्बर हिंसा को भूला नहीं है। अब बारी उन लोगों की होनी चाहिए जो आर्थिक अपराध करके भाग गए हैं। उनके साथ भी कोई नरमी नहीं होनी चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि अमित शाह ढिंढोरा पीटने में माहिर हैं। मैं यह भी कह सकता हूं कि मेहुल चोकसी, नीरज मोदी, विजय माल्या का भागना सबसे बड़ी विफलता है।