India News (इंडिया न्यूज), Patna News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वो सपना देखते रह जाए, लेकिन कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। उनके बयान पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और पलटू राम जी की गाड़ी बहुत जल्दी छुटने वाली है। उनके कहने से नहीं होता है। यह मेरी भविष्यवाणी है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और यह जो सपना पाल रखे हैं ललन सिंह बहुत जल्दी फेल होने वाले हैं।

भारत के साथ मुकाबले से पहले ही ICC ने पाकिस्तान को दे दिया बड़ा झटका, सुनाई ऐसी सजा, टीम अब भूलकर भी नहीं करेगी ये गलती

बिहार में जल्द होगा चुनाव

बताते चले कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में भी विधानसभा चुनाव को बिगुल बचने वाला है. इस साल के अंत में चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो सकती है, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक गलियारों में बयानों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

ललन सिंह का पलटवार

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा जारी अपराधों की सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि तेजस्वी को पहले यह समझना चाहिए कि अपराध क्या होता है। उन्होंने राजद शासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने माता-पिता (लालू-राबड़ी) के शासन को देखें, जब अपहरण और फिरौती का उद्योग चलता था। उन्हें अपराध को समझने के लिए पहले इसका अनुभव करना चाहिए। सिर्फ कागज जारी करने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता।

योगी सरकार ने आठ योजनाओं का लाभ देने में पूरे देश में प्राप्त किया पहला स्थान

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंत में संभावित हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 तक है, जिसके बाद चुनाव होंगे। नवंबर की शुरुआत में मतदान होने की संभावना है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए (भाजपा, जेडीयू, लोजपा-आर, हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी) और महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस) के बीच होने की उम्मीद है।