India News (इंडिया न्यूज),Tej Pratap Yadav: आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव को लेकर उठे विवाद पर अब अनुष्का के परिवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुष्का के भाई आकाश का कहना है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। मेरी बहन के चरित्र पर कुछ लोग कीचड़ उछाल रहे थे, इसलिए मुझे उनका जवाब देना है। अनुष्का यादव मेरी छोटी बहन है। अनुष्का यादव का जो भी फैसला होगा, हम बड़े भाई का फर्ज पूरी मजबूती के साथ निभाएंगे।

पार्टी में बहके मास्टर साहब ने उड़ा दी मर्यादा की धज्ज्जियां, महिला डांसर के साथ किया कुछ ऐसा, कारनामा देख सबके उड़े होश!

तेज प्रताप के निष्कासन से भड़के आकाश

मीडिया से बात करते हुए अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने कहा कि वह हमारी बहन है, हमारी छोटी बहन है और जो भी घटना हुई, जो भी हुआ, उन सभी चीजों को देखते हुए मैं यही कहूंगा कि यह निजता का मामला है, यह लड़का-लड़की का मामला है। इस विषय पर लड़का-लड़की ही बोलें तो बेहतर होगा। इस मामले में हमारा एक ही कहना है कि हमारी बहन की इज्जत पर लगातार हमला हो रहा था। हमें उनका जवाब देना है।

आकाश पर लगे संपत्ति के आरोपों पर उन्होंने कहा कि, हम यह कहने वाले की संपत्ति की जांच की मांग करते हैं और हम मेरी संपत्ति की भी जांच की मांग करते हैं। हम यह भी मांग करते हैं कि किसके खिलाफ कितने और किस तरह के मामले दर्ज हैं और जो लोग ऐसा कह रहे हैं उन्हें भगवान से डरने की जरूरत है। भगवान की लाठी में आवाज नहीं होती, दर्द होता है, दर्द मिलेगा।

हम संघर्ष करेंगे, लड़ाई लंबी चलेगी

वायरल तस्वीर पर बोलते हुए आकाश ने कहा कि जिन्होंने ऐसा किया, वे इस पर बेहतर बोलेंगे। उनका रिश्ता क्या है? वह बेहतर बोलेंगी। फोटो में जो लड़का है, उसके पिता लालू यादव जी, उसके भाई ने अपना पक्ष रखा है। फोटो में जो लड़की है, वह मेरी बहन है…मैंने अपना पक्ष रखा है। अब जो भी सवाल उन्हें मिलेंगे, हम उनका जवाब देंगे।

अपने बयान में आकाश यादव ने लालू प्रसाद यादव की तुलना फिल्म ‘सूर्यवंशम’ के किरदारों से की और कहा, क्या लालू यादव खुद को मुगल-ए-आजम या ठाकुर भानु प्रताप के रूप में देखना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो एक दिन हीरा ठाकुर भी पैदा हो जाएगा।

‘बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपना परिवार बर्बाद मत करो’

आकाश ने आरजेडी प्रमुख से अपील करते हुए कहा, मैं लालू प्रसाद यादव से कहना चाहूंगा कि बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपना परिवार बर्बाद मत करो। बाहरी लोग आपके घर में घुस आए हैं और आपके परिवार को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। नतीजा आपके सामने है। जो आदमी अपने भाई को सीएम बनाने के लिए मेहनत कर रहा था, उसे अब पार्टी से निकाल दिया गया है।

अपने ही धर्म से क्यों पीछा छुड़ा रहे इस कॉन्टिनेंट के लोग?