India News (इंडिया न्यूज), Tejaswi Yadav: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में *नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात की और प्रदेश में बढ़ती अपराध घटनाओं और प्रशासनिक लापरवाही पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि *बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।

राहुल गांधी का पटना दौरा, जगलाल चौधरी जयंती समारोह में होंगे शामिल, जाएंगे नेता शकील अहमद खान के घर

मधुबनी हिंसा को लेकर सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव ने मधुबनी में हुई हिंसा और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर मारपीट की लेकिन दोषी डीएसपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि राजकुमार झा समेत दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस निष्क्रिय बनी रही।

तेजस्वी ने कहा, बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह मौन हैं और उनकी सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही है।

नीतीश कुमार पर बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री एनके (नीतीश कुमार) नहीं, बल्कि डीके (डरपोक कुमार) बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भाजपा के दबाव में काम कर रही है और प्रशासनिक अधिकारियों को खुली छूट दी गई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार जिन नौकरियों के लिए श्रेय ले रही है, वे हमारी सरकार के समय ही तय हुई थीं। हमें क्रेडिट नहीं चाहिए, लेकिन सरकार को युवाओं को रोजगार देना चाहिए।दिल्ली चुनाव को लेकर तेजस्वी ने कहा कि जो विकास कार्य करेगा, वही जनता का समर्थन पाएगा। जो समाज में झगड़े कराते हैं, उन्हें जनता नकार देगी।

उत्तर बिहार में दौड़ेगी विकास की लहर, 20 हजार करोड़ की 188 योजनाओं को मिली मंजूरी, कैबिनेट बैठक का फैसला