India News (इंडिया न्यूज),Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव,तेजस्वी यादव,लालू यादव,आरजेडीबिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने पुराने अंदाज में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और दावा किया कि इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल उन्हें रोक नहीं सकता।

इजरायल छोड़िए अब खुद इस मुस्लिम देश ने बनाया हमास के खात्मे का प्लान, लीक हो गया तबाही का ब्लूप्रिंट, देख सदमे में आए मुसलमान

कार्यक्रम में हासिल हुए थे लालू यादव

लालू यादव पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड स्थित जसौली जमुनिया पहुंचे, जहां उन्होंने राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता और पूर्व विधायक यमुना यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आठ मिनट का भाषण दिया। अपने संबोधन में लालू यादव ने स्पष्ट किया कि इस बार आरजेडी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार को नई दिशा दी जाए। लालू यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। आगामी चुनाव में आरजेडी की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Delhi Budget Session 2025: आज से शुरू हुआ दिल्ली बजट सत्र, भगवान राम को खीर खिलाकर CM रेखा गुप्ता ने की शुरुआत, जानें क्या होगा खास