India News (इंडिया न्यूज),Jharkhand News: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, झारखंड में एक बार फिर दो समुदायों के बीच अच्छी कड़ी झड़प की और पत्थरबाजी हो गई। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा क्षेत्र के झुरझुरी गांव में रविवार रात माहौल गरमा गया और तनाव फैल गया। यह तनाव तब शुरू हुआ जब यज्ञ के समापन पर निकाले जा रहे मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये घटना रात करीब 8 बजे मस्जिद के पास हुई जब जुलूस गुजर रहा था।
- महिलाएं हुईं घायल
- दे दी गई चेतावनी
महिलाएं हुईं घायल
बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार बिमल ने जानकारी दी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव किया, जिसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने कुछ देर के लिए जीटी रोड जाम कर दिया, जिससे आम लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। हालांकि, पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पा लिया गया। वहीँ जुलूस आयोजकों का कहना है कि इस पथराव में कई महिलाएं घायल हुई हैं। घटना की जांच जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
दे दी गई चेतावनी
वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हजारीबाग पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा कि, घटना में अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और आम जनता से अपील है कि वो किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। गलत सूचना फैलाना असामाजिक तत्वों की चाल हो सकती है।