India News (इंडिया न्यूज), Thai Mangur Fish: बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट पुलिस ने एक ट्रक से 34 क्विंटल थाई मांगुर मछली के बच्चे जब्त किए हैं, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भेजे जा रहे थे। यह मछली भारत में प्रतिबंधित है और इसके सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान यह मछली जब्त की और चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
उप मुख्यमंत्री ने करा बड़ा ऐलान, HRTC को 250 नई डीजल और 300 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
प्रतिबंधित है ये मछली
1998 में, केरल सरकार ने थाई मांगुर मछली पर प्रतिबंध लगाया था, और इसके बाद भारत सरकार ने भी इसे प्रतिबंधित कर दिया था। यह मछली मानव शरीर के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है क्योंकि इसमें घातक हेवी मेटल्स जैसे आर्सेनिक, क्रोमियम, मरकरी, और कैडमियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से न्यूरोलॉजिकल, गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल और प्रजनन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
मानव मांस खा जाती है थाई मांगुर मछली
थाई मांगुर मछली का मांसाहारी स्वभाव भी खतरनाक है, क्योंकि यह दूसरे जीवों के साथ मानव मांस भी खा सकती है। इसके अलावा, यह मछली जल के अन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचाती है, जिससे पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गोपालगंज पुलिस ने मत्स्य विभाग को सूचना दी और उन्होंने मौके पर पहुंचकर मछली की जांच की। पकड़े गए आरोपितों में बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग शामिल हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि इस मछली के अवैध व्यापार को पूरी तरह से रोका जा सके।
सीएम सुक्खू ने बीजेपी पर साधा निशाना, अधूरे प्रोजेक्ट और लापरवाही का लगाया आरोप