India News (इंडिया न्यूज),Extramarital Affairs: सौरभ हत्याकांड के बाद से ही हर एक व्यक्ति के मन में केवल यही डर है कि हमारा भी हाल सौरभ जैसा न हो। इसी डर से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिन मामलों में पति ने अपनी पत्नियों की शादी उनके आशिक से करा दी। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आ रहा है। दरअसल, बिहार के दरभंगा में तीन साल पहले एक युवती ने प्रेम विवाह किया था। दोनों पति पत्नी ख़ुशी कृषि रह रहे थे। वहीँ इन दोनों का एक बेटा भी था। लेकिन फिर उसकी जिंदगी में कोई और आ गया। वहीँ फिर पत्नी अपने आशिक से छुप-छुपकर मिलने लगी।

5 साल पहले लंदन में एमटेक करने गया था मिर्जापुर के किसान का बेटा, अब ब्रिटेन के इस शहर पर करेगा राज, अमेरिका से लेकर जापान तक हर तरफ हो रही है चर्चा

आशिक से साथ पकड़ी गई पत्नी

हद तो तब हुई जब एक दिन ससुर ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इसके बाद उसने अपने बेटे को सब कुछ बता दिया। और उसने अपनी बहू की शादी उसके प्रेमी से ही करवा दी। इतना ही नहीं हैरानी की बात तो ये है कि, पति ने खुद ही अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा किया।

जानिए पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिर बता दें, मुजफ्फरपुर के बेरुआ गांव की रहने वाली खुशी कुमारी का दरभंगा के बनौली निवासी राजू कुमार से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने 2021 में प्रेम विवाह कर लिया। शादी से दोनों काफी खुश थे। साल 2022 में दोनों को एक बेटा हुआ। फिर 2024 में खुशी अपने पति के साथ बिहार से दिल्ली चली गई। यहां खुशी की मुलाकात बेतिया निवासी बुलेट कुमार से हुई। मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

जम्मू कश्मीर के त्राल में शुरू हुआ एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को घेरा