India News (इंडिया न्यूज), Bihar Doctors Transfer: बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 10 सिविल सर्जन समेत कुल 147 डॉक्टरों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 83 सामान्य और विशेषज्ञ डॉक्टरों और 8 आयुष प्रक्षेत्र के डॉक्टरों का भी तबादला हुआ है। इस बदलाव के तहत पटना को नया सिविल सर्जन मिल गया है, डॉ. अविनाश कुमार सिंह को पटना का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है।

इन लोगों को मिली नई जिम्मेदारी

इसके अलावा कई जिलों में सिविल सर्जन की नियुक्ति की गई है। डॉ. अमृत किशोर को जमुई, डॉ. रमेंद्र कुमार को खगड़िया, डॉ. अखिलेश कुमार को सीतामढ़ी, डॉ. शिव कुमार प्रसाद को बक्सर, डॉ. हरेंद्र कुमार को मधुबनी, डॉ. राजाराम प्रसाद को गया, डॉ. चंद्रेश्वरी रजक को कैमूर, डॉ. रवि भूषण को मोतिहारी और डॉ. विनोद कुमार को औरंगाबाद का सिविल सर्जन बनाया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. सुरेश प्रसाद को मुजफ्फरपुर में क्षेत्रीय उप निदेशक (आरडीडी) का पद सौंपा गया है।

Himachal Weather: शिमला में बर्फबारी देखने पहुंचे लाखों टूरिस्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल? प्रशासन ने कर ली पूरी तैयारी

दूसरे विभागों में किया गया फेरबदल

स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न विभागों में भी फेरबदल किया गया है। डॉ. अनिल कुमार को अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं का नया पद सौंपा गया है। यह तबादला विशेष रूप से अहम है क्योंकि सिविल सर्जन का पद जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की देखरेख और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है। सिविल सर्जन का काम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंधन करना, अस्पतालों की देखरेख करना, गुणवत्ता बनाए रखना, महामारी नियंत्रण, और स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रशिक्षण का है। यह बदलाव बिहार के स्वास्थ्य सेवा सुधार के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम है।

पापा ने लाडली बिटिया को पढ़ने के लिए कहा, तो गुस्से में आकर उठाया खौफनाक कदम; हैरान कर देने वाला मामला