India News (इंडिया न्यूज), Bihar Weather: प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है, जिससे ठंड और मौसम की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान शनिवार को 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रोहतास जिले के डेहरी में प्रदेश का सबसे ठंडा तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है, जिससे ठंड में राहत मिलने की संभावना है।

कोहरे का असर रहा जारी

पटना और आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह हल्के कोहरे का असर देखा गया, लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड में कमी आई। इस दौरान, पटना का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो एक डिग्री की वृद्धि दर्शाता है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया, जबकि कुछ जिलों में यह 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे था।

अब राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने वक्फ बोर्ड पर दिया बयान, जानें क्या कहा आचार्य सत्येंद्र दास ने

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य और पश्चिमी प्रदेश के हिस्सों में कोहरे के कारण यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के साथ हल्की वर्षा की भी संभावना है। विशेष रूप से पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस बदलाव के बावजूद तीन दिनों में तापमान में वृद्धि होने के साथ ठंड से राहत मिल सकती है।

Today Horoscope: इस 1 राशि को मिलेगी कल बड़ी ख़ुशी तो वही 1 जातक की किस्मत से छिनेगा माता-पिता का प्यार, जानें आज का राशिफल!