India News (इंडिया न्यूज), Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार द्वारा 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादे को पूरा करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शनिवार को कृषि विभाग के 1007 चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

वाल्मीकी टाइगर रिजर्व का खोया तेंदुआ, मिला ऐसी हालत में, जानें रेस्क्यू टीम ने कैसे बचाई जान?

ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित होगा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम आज 11:30 बजे ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, साथ ही कृषि मंत्री मंगल पांडेय भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए जाने वाले इन नियुक्ति पत्रों में 154 अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और सहायक निदेशक, 853 प्रखंड कृषि पदाधिकारी और समकक्ष स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं।

इस तरह कुल 1007 कृषि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा, जो राज्य सरकार के कृषि क्षेत्र को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरियों का वादा किया था, और इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। अब तक 9 लाख 14 हजार लोगों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है, जबकि बाकी 2 लाख 86 हजार नौकरियों पर काम जारी है।

इससे पहले जूनियर इंजीनियरों को दिए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में सीएम सचिवालय संवाद में 6837 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे थे। सरकार का दावा है कि चुनाव से पहले 10 लाख और नौकरियां दी जाएंगी, जो बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

पुलिस और अपराधियों के बीच बड़ी मुठभेड़, एक्शन में कुख्यात अपराधी मनीष यादव की मौत