India News (इंडिया न्यूज),Bihar: जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र की 1 महिला की निर्मम हत्या से चारो तरफ हड़कंप मच गया। आरोप है कि पहले उसका दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। अब मृत महिला के पति ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महिला के शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में 2 पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि 30 साल महिला शौच के लिए अपने घर से निकली थी इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्यों ने खोजबीन किया काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो इसकी सूचना थाना में दिया ।सुबह में लोगों ने देखा कि गांव से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित 1 पैन के किनारे महिला का शव पड़ा हुआ मिला।
लोगों से पूछताछ की जा रही
आपको बता दें कि पति का कहना है कि उसकी पत्नी का गांव के ही 3 लोगों के साथ अवैध संबंध था। इसका वह विरोध करता था। रविवार रात वह घर से शौच करने के लिए निकली थी। आशंका है कि 2-3 युवकों ने उसके पत्नी के साथ पहले रेप किया फिर उसके उसकी हत्या गला दाबकर और मुंह में मिट्टी डालकर कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।