India News (इंडिया न्यूज), Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया। जानकारी के मुताबिक, हर साल की तरह इस बार भी उनका बजट डे लुक चर्चा में रहा। बता दें, इस बार उन्होंने मधुबनी कला से सजी एक ‘ऑफ व्हाइट साड़ी’ पहनी, जिसमें सुनहरे बॉर्डर का खूबसूरत काम किया गया था। इसे उन्होंने लाल ब्लाउज और शॉल के साथ पेयर किया, जो उनकी सादगी और परंपरा से जुड़ाव को दर्शाता है।
59 की उम्र में आमिर खान फिर रचाएंगे शादी! बेंगलुरु की मिस्ट्री गर्ल से हुई मोहब्बत, परिवार भी राजी
राष्ट्रपति से मुलाकात और शुभकामनाएं
जानकारी के लिए बता दें, बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं। राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं, जो शुभ कार्य से पहले भारतीय परंपरा का हिस्सा है। इसके अलावा, मधुबनी कला को सम्मान भी दिया। ऐसे में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार पद्म श्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को सम्मान देने के लिए मधुबनी आर्ट वाली साड़ी पहनी। जब उन्होंने मिथिला आर्ट इंस्टीट्यूट में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मधुबनी का दौरा किया था, तब उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी, साथ ही दुलारी देवी ने उन्हें यह साड़ी भेंट की थी और बजट के दिन पहनने का अनुरोध किया था, जिसे वित्त मंत्री ने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया।
हर साल खास होती है उनकी साड़ी
देखा जाए तो, निर्मला सीतारमण हर साल बजट के दिन पारंपरिक साड़ी पहनती हैं, जो भारतीय कला और संस्कृति से जुड़ी होती है। इससे पहले के बजट में उन्होंने लाल, सफेद, पीली, नीली और भूरे रंग की साड़ियां* पहनी थीं, जिनमें से कई परंपरागत भारतीय कारीगरी से सजी होती थीं। इस खास लुक को फैशन और परंपरा का संगम माना गया है। इसके अलावा, वित्त मंत्री का यह खास लुक भारतीय संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। मधुबनी कला से सजी यह साड़ी न केवल उनकी सादगी को दर्शाती है, बल्कि भारतीय हस्तकला को वैश्विक मंच पर पहचान देने का संदेश भी देती है।