India News (इंडिया न्यूज), Vijay Kumar Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विभाग में हुई बड़ी अनियमितताओं का खुलासा किया। उन्होंने तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 के दौरान गया जिले के तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण में करीब 26 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई थी।
Abhay Kushwaha: वार्षिक कार्यक्रम के दौरान हुआ बवाल! RJD सांसद अभय कुशवाहा पहुंचे जमीन पर, अचानक टूटा मंच
इन मामलों में हुई 26 करोड़ की गड़बड़ी
विजय सिन्हा ने बताया कि पथ प्रमंडल गया के तहत वजीरगंज-तपोवन पथ (19.18 किलोमीटर), जमुआ-सेवतर पथ (17.5 किलोमीटर) और भिंडस-चमण्डीह पथ (21.3 किलोमीटर) के निर्माण में गड़बड़ी हुई थी। इन सड़कों का निर्माण राजा कंस्ट्रक्शन ने किया था, और अब इस कंपनी के सभी कार्यों की जांच की जाएगी। सिन्हा ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण में झारखंड के पाकुड़ से स्टोन खरीदने की बजाय लोकल स्तर पर मानपुर से खरीदारी की गई, जिससे 26 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हुई।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान सत्ता में बैठे लोगों ने इस गड़बड़ी को नजरअंदाज किया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। विजय सिन्हा ने राजा कंस्ट्रक्शन को संरक्षण देने के आरोप में जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव का भी नाम लिया और कहा कि उनकी भी राजा कंस्ट्रक्शन से निकटता है।
कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का किया खुलासा
इसके अलावा, सिन्हा ने सुल्तानगंज में कांवरिया पथ पर बालू बिछाने में हुई गड़बड़ी का भी खुलासा किया और कहा कि इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि विभाग पुलों और सड़कों के स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कार्ड बनाएगा और जांच के लिए आईआईटी तथा एनआईटी के इंजीनियरों की टीम बनाई जाएगी।