India News (इंडिया न्यूज), Tejaswi Yadav: बक्सर में अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी आरजेडी का जेडीयू से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 साल से एनडीए सरकार है, लेकिन इसके बावजूद राज्य लगातार पिछड़ता जा रहा है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट है – यह “प्रगति यात्रा” नहीं, बल्कि “दुर्गति यात्रा” है।

नीतीश सरकार ने कुछ नहीं किया- तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी के सत्ता में होते हुए भी राज्य की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगारी, पलायन और प्रशासनिक संकट जैसे मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार और उनकी सरकार इन पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।

HMPV Alert: HMPV वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज, लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

नेता प्रतिपक्ष ने अपनी 17 महीने की महागठबंधन सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने लाखों युवाओं को रोजगार दिया और जाति आधारित गणना जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब आरजेडी सत्ता में थी, तब गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाते थे, जबकि आज स्थिति यह है कि युवाओं को लाठी डंडे खाने पड़ रहे हैं।

पेपर लीक के मुद्दे पर उठाए सवाल

तेजस्वी ने पेपर लीक मुद्दे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार के जाने के बाद भी बिहार में पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार को नंबर 1 राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Tejaswi Yadav: “बिहार में कोई प्रगति नहीं, सिर्फ दुर्गति हो रही है”, तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर जोरदार हमला