India News (इंडिया न्यूज),Bihar Chunav: बिहार चुनाव को लेकर अब तैयारियां तेज हो गईं हैं। जहाँ एक तरफ बिहार में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है तो वहीँ चुनाव आयोग भी प्लानिंग करने में जुट गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव दो से तीन चरणों में होने वाले हैं। वहीँ कहा जा रहा है कि, चुनाव की तारीखें दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखकर ही तय होंगी। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है, इसलिए उससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। जिसे लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिहार चुनाव अक्टूबर में हो सकते हैं। वहीँ चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं, वहीँ मुख्य चुनाव आयुक्त इसी महीने ही बिहार आएंगे।
‘मैं टीम को निराश…’, ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे से किया संन्यास का ऐलान, क्रिकेट जगत में मचा हंगामा
रणनीति बना रहा EC
वहीँ अब चुनाव आयोग अपने कर्मचारियों को ट्रैनिग दे रहा है। ऐसा इसलिए क्यूंकि आयोग महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली की तरह मतदाता सूची को लेकर आरोपों से बचना चाह रहा है। इसीलिए बीएलओ को भी प्रशिक्षण दिया गया है। सभी बीएलओ को पहचान पत्र दिए जाएंगे ताकि वो घर-घर जाकर सत्यापन कर सकें। बिहार में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि 18 साल की उम्र वाले युवाओं के नाम जोड़े जा सकें।
कितने चरण में होंगे चुनाव
वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, अब डुप्लीकेट EPIC नंबर नहीं होंगे, इन्हें खत्म कर दिया गया है। चुनाव आयोग AI से पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार है। जल्द ही आयोग के भीतर AI से जुड़े मुद्दों पर नजर रखने के लिए एक विशेष सेल का गठन किया जाएगा। बता दें, बिहार विधानसभा 2020 का चुनाव 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच तीन चरणों में हुआ था। पिछले साल पहले चरण में 71 सीटों, दूसरे चरण में 94 सीटों और तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव हुए थे। विधानसभा चुनाव का नतीजा 10 नवंबर को जारी किया गया था। वहीँ कहा जा रहा है कि इस बार भी चुनाव 2…3 चरण में होंगे।