India News (इंडिया न्यूज),Celebrate New Year In Patna: नए साल 2025 का आगाज होने वाला है। साल के पहले दिन 1 जनवरी को अधिकांस लोग खासकर घूमने के लिए घर से बाहर जरूर जाते है। पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाना पसंद करते हैं। पटना में पिकनिक स्पॉट की बात करें तो कई पार्क हैं, जो काफी खूबसूरत और पिकनिक मनाने के लिए उत्तम हैं।

क्या चार्ज लगेंगे

आपको बता दे कि शहर में पटना नगर निगम में वन विभाग की ओर से टोटल 106 पार्क हैं, लेकिन सबसे अधिक लोगों का पसंद पटना का राजधानी वाटिका यानी इको पार्क होता है। इसके अलावा वीर कुंवर सिंह पार्क, एस के पुरी पार्क, कंकड़बाग का अमृत पार्क भी काफी लोकप्रिय है। लोग यहां पहुंचते हैं।

फ्री होगा

सबसे पहले इको पार्क के बारे में जाने जिसे इसका मुख्य नाम राजधानी वाटिका है। इको पार्क के लिए प्रत्येक 6 काउंटर रहते हैं, जिसे 1 जनवरी 2025 को बढ़ाकर 12 काउंटर किया जाएगा। प्रत्येक दिन बच्चों के लिए 10 और वयस्क के लिए 30 रुपये देने होते हैं, लेकिन 1 जनवरी के दिन बच्चों को 25 और वयस्क लिए 50 रुपये देने होंगे। 3 साल से नीचे के बच्चे का फ्री होगा, जबकि 3 साल से 12 साल के बच्चों का छोटे बच्चों में चार्ज लगेगा।

छाती और सीने में जमे बलगम को उखाड़ फेकेगी ये देसी ड्रिंक, मात्र 3 दिनों में गले को देगी ऐसी राहत कि रह जाएंगे दंग