India News (इंडिया न्यूज),Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना पुलिस ने 1 महिला को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से चोरी और लूट के मामलों में शामिल थी। पुलिस ने महिला के पास से चोरी की चांदी, विदेशी सिक्के, मोबाइल फोन और एक हाई स्पीड बाइक बरामद की है। यह गिरोह स्थानीय क्षेत्र में कई अपराधों को अंजाम दे चुका था और पुलिस उनकी खोज में थी।
KTM बाइक पर घूम रहा
जानकारी के अनुसार , पुलिस को एक महत्वपूर्ण सूचना मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एक संदिग्ध व्यक्ति KTM बाइक पर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी खोज शुरू की और उसे ढूंढते हुए एक सुनसान घर तक पहुंची। वहां पर पुलिस को कई चोरी के सामान मिले, जिनमें विदेशी सिक्के, मोबाइल फोन और चांदी के गहने शामिल थे। यह सभी सामान रास्ते में या फिर अन्य जगहों पर लूटे गए थे।
महिलाओं के गहने भी चुराए थे
पुलिस ने महिला के घर से एक KTM बाइक के अलावा नेपाल, कुवैत और ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्के बरामद किए। इसके साथ ही भारी मात्रा में चांदी, सोने के गहने और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन जब्त किए गए। ये सभी सामान चोरी करके लाए गए थे, जिन्हें महिला और उसके साथी छिपाकर रखे हुए थे। पुलिस की जांच से यह भी सामने आया कि महिला और उसके गिरोह ने महिलाओं के गहने भी चुराए थे।