India News (इंडिया न्यूज़),Women Police of Bihar: पटना में इस साल गणतंत्र दिवस का जश्न खास होने जा रहा है। 26 जनवरी से पटना की सड़कों पर यातायात संचालन की जिम्मेदारी पूरी तरह महिला पुलिसकर्मियों को सौंपी जाएगी। गृह विभाग ने इस पहल के जरिए महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। यह व्यवस्था न केवल गणतंत्र दिवस तक सीमित रहेगी, बल्कि इसे नियमित रूप से लागू किया जाएगा।

54 चेक पोस्ट पर महिला पुलिस की कमान

पुलिस मुख्यालय के ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार ने जानकारी दी कि पटना शहर में 54 यातायात चेक पोस्ट पर महिला पुलिस बल तैनात रहेंगे। इनमें 60 महिला पुलिस अधिकारी, 250 महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड शामिल होंगे। प्रथम पाली में यातायात संचालन पूरी तरह महिला पुलिसकर्मियों के जिम्मे होगा। साथ ही, 8 ट्रैफिक गश्ती गाड़ियों को महिला पुलिस बल द्वारा संचालित किया जाएगा, जिन्हें “डॉल्फिन” नाम दिया गया है। इन गाड़ियों में चालक से लेकर अन्य कर्मी भी महिलाएं होंगी।

राज्य सरकार की बड़ी घोषणा! EVM से होंगे अब नगरीय निकाय चुनाव, अधिसूचना हुई जारी

गांधी मैदान में परेड और झंडे को सलामी देंगी महिला पुलिसकर्मी

इस बार गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में महिला पुलिस इकाई की टीम भी हिस्सा लेगी। यह पहली बार होगा जब महिला पुलिसकर्मी परेड करते हुए तिरंगे को सलामी देंगी।

महिला सशक्तिकरण की अनोखी पहल

गृह विभाग की इस पहल का उद्देश्य न केवल महिलाओं को सशक्त करना है, बल्कि उन्हें समाज में नेतृत्व की नई भूमिका देने का भी है। पटना की सड़कों पर महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति न केवल यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगी, बल्कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा को भी मजबूत करेगी। इस कदम से समाज में महिला सशक्तिकरण का बड़ा संदेश जाएगा।

संभल मुद्दे को लेकर हर्षा रिछारिया ने ये क्या कह दिया, बोलीं- जहां-जहां खुदा है, वहां-वहां…’