India News (इंडिया न्यूज), Guru Daksh Prajapati Jayanti : आगामी 13 जुलाई 2025 दिन रविवार को आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह, जो इस बार भव्य रूप से भिवानी में मनाया जाएगा, ऐतिहासिक होगा। आयोजन की जानकारी देते हुए भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) हरियाणा के प्रदेश मुख्य महासचिव विनोद प्रजापति डीग ने बताया कि यह दिन समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। Guru Daksh Prajapati Jayanti

Guru Daksh Prajapati Jayanti : एक दिन समाज के नाम नामक विशेष मुहिम भी चलाई जा रही

समाज में जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीपीएचओ द्वारा एक दिन समाज के नाम नामक विशेष मुहिम भी चलाई जा रही है। विनोद डीग ने समाज के सभी वर्गों युवा, मातृशक्ति, वरिष्ठजन और बच्चों से अपील करते हुए है कि वे इस दिन को अपनी पहचान, संस्कृति और संगठन के प्रति समर्पित करें और पूरे उत्साह से इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लें।

ऐतिहासिक आयोजन को मिलकर सफल बनाएं

इस आयोजन में हरियाणा सरकार का शीर्ष नेतृत्व भी उपस्थित रहेगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। यह आयोजन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बनेगा। विनोद डीग ने कहा कि समाज जागेगा, तभी भविष्य उज्ज्वल बनेगा। आइए हम सब मिलकर 13 जुलाई को भिवानी में होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन को मिलकर सफल बनाएं। Guru Daksh Prajapati Jayanti

फतेहाबाद पहुंचे दिग्विजय सिंह चौटाला, हरियाणा में बढ़े हुए बिजली के रेट को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले – इसको लेकर जल्द आंदोलन करेगी जेजेपी